जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश शुरू
मोहल्ला झलकारी नगर ठेका वाली गली में एक युवक प्रदीप यादव उर्फ धाकरे (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई, लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व प्रदीप का फोन पर किसी से विवाद हुआ था। इसके कुछ ही देर बाद प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस विवाद से घटना का संबंध नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
प्रदीप ककरऊ कोठी क्षेत्र निववासी चंद्रप्रकाश यादव का पुत्र था और घटना के वक्त झलकारी नगर ठेका वाली गली में एक चाऊमीन की ठेल के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक यहां आए और उन्होंने प्रदीप को एक गोली सामने से और दूसरी उसकी कनपटी में मारी। इसके बाद आरोपी हथियारों को हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस की मदद से परिवारीजन लहूलुहान प्रदीप को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी ने बताया कि प्रदीप 15 दिन पूर्व आगरा जेल से जमानत पर छूटकर आया था। वह किस आरोप में जेल गया था। इसकी जानकारी की जा रही है। उत्तर पुलिस ने एक बार प्रदीप को जेल भेजा था।
तीन भाईयों में बीच का था प्रदीप
प्रदीप तीन भाईयों में बीच का था। बड़ा भाई संदीप और छोटा भाई रामनिवास उर्फ पप्पू सेना में है और उनकी पोस्टिंग कानपुर में है। ककरऊ गांव में श्रीमद भागवत कथा होने के कारण दोनों भाई अवकाश पर आए थे। प्रदीप भी शाम करीब सात बजे तक गांव में मौजूद था।
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र की बदनाम बस्ती निवासी एक महिला के साथ मारपीट मामले की पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। महिला पूजा अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है और कुछ लोग मकान को खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी के चलते मारपीट हुई थी। पुलिस का कहना है कि अब महिला खुद ही एनसीआर वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।