फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक ने बालक से किया कुकर्म

Thu, 29 Aug 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र में एक युवक ने बालक के साथ कुकर्म किया। बालक ने पूरी बात घर पहुंचकर परिजन को बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फुलवाड़ी निवासी एक बालक घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान एक युवक उसे बहला फुसला कर सुनसान इलाके में ले गया। युवक ने वहां बालक के साथ कुकर्म किया। बालक के चिल्लाने पर पर युवक भाग गया। बालक ने घर पहुंच परिजन को सारी बात बताई। उसकी बात सुनकर परिजन हैरत में पड़ गए। परिजन बालक को लेकर थाने पहुंचे और छोटा निवासी फुलवाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बालक का मेडिकल कराया। बाद में आरोपी की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह ने चेकिंग के दौरान पुलिस बल के साथ आरोपी को चंद्रवार गेट से पकड़ लिया। न्यायालय से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें