फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: केवाईसी कराने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

Thu, 29 Aug 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। केवाईसी कराने और राशन लेने के बहाने ले जाकर मुस्लिम युवक ने खेत में जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी की पत्नी से भी उसे डर है। पुलिस इस आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करीब 40 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि 4 अगस्त की शाम को एक व्यक्ति उसके पास आया और केवाईसी कराने व राशन लेने चलने की बात कही। वह उसके साथ चली गई। रास्ते में वह उसे चरी के खेत में बाल पकड़कर घसीटता हुआ ले गया। वहां उसके ऊपर कोई केमिकल सुंघा कर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने चीख पुकार मचाई। कुछ लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम अली शाह निवासी नगला मुखराम, थाना मुखराम बताया। इस बीच आरोपी की पत्नी पहुंच गई। मौका पाकर दोनों भाग गई। थाना पहुंची तो पुलिस ने उसकी तहरीर बदलकर छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें