फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बुधवार रात एक ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने जब ट्रैक पर शव पड़ा देखा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह छीछामई गांव के समीप एक युवक अप लाइन पर पड़ा था। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को दी। प्रभारी लोकेंद्रपाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास कराया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शरीर दो हिस्से में बंट गया था। पुलिस के अनुसार युवक नींद में चलती ट्रेन से गिर पड़ा होगा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं, चर्चा है कि जिस प्रकार से युवक के शरीर के दो हिस्से हुए हैं, उससे प्रतीत होता है कि युवक ने ट्रेन के आगे लेट कर आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें