फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कैंटर की चपेट में आए घायल युवक की मौत

Sun, 16 Nov 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जसराना। सब्जी लेकर घर लौट रहे युवक की बाइक में कैंटर ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल युवक ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव नगला तुरसी निवासी सौरभ (30) पुत्र कमलेश सिंह गांव से सब्जी लेने कस्बा पाढ़म गया था। सब्जी लेकर लौटते समय पाढ़म तिराहे पर शिकोहाबाद की तरफ से आ रही कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उपचार के लिए लेकर गए। उपचार के लिए ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें