फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक विषाक्त खाने के बाद फंदे पर झूला, मौत

Sun, 18 Oct 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी में रविवार दोपहर 28 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में पहले जहरीले पदार्थ का सेवन किया और फिर फंदे से लटक गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम ऊमरी निवासी श्याम सुंदर (28) पुत्र महावीर सिंह रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपने दूसरे मकान पर गया था, जहां उसका मासूम बेटा खेल रहा था। मकान में पहुंचने के बाद श्याम सुंदर ने पहले विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और फिर कमरे में फंदा लगाकर उस पर झूल गया।
मासूम बच्चे ने पिता को फंदे पर लटकता देख चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चे का शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने फंदे को काटकर श्याम सुंदर को नीचे उतारा और गंभीर अवस्था में तत्काल इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने युवक का जीवन बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे गृह कलह की बात सामने आ रही है, हालांकि परिजनों का कहना है कि श्याम सुंदर ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इसके बारे में अभी कुछ भी साफ नहीं हो पा रहा है।
सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि परिजन द्वारा पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें