फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पत्नी के मायके से नहीं आने पर युवक ने लगाया फंदा, मौत

Tue, 02 Jul 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के रेहना निवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जानकारी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराके परिजन को सौंप दिया है। परिजन के अनुसार मृतक पत्नी के मायके चले जाने से काफी आहत था।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र की पुरानी आबादी रहना निवासी एंथनी (32) पुत्र चंद्रपाल घर पर ही पान गुटका तंबाकू की दुकान संचालित करता था। उसकी पत्नी अंजलि कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी। कई बार वापस आने की कहने पर भी वह नहीं आई। मृतक एंथोनी के भाई सोनू ने बताया एंथनी की पत्नी ने आने से साफ इन्कार कर दिया था। इसी को लेकर एंथनी ने सोमवार की रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका कहना था कि एंथोनी के सड़क हादसे में दोनों आंखें खराब हो गई थीं। तभी से उसकी पत्नी ने उससे दूरी बना ली थी। मायके जाने के दौरान अपनी बच्ची को साथ ले गई थी। इसके कारण वह काफी आहत था। पत्नी का मायका मुगलसराय में है। थाना प्रभारी उत्तर वैभव सिंह ने बताया कि गृहकलह के चलते युवक ने फंदा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें