फिरोजाबाद। थाना उत्तर के श्रीपाल कॉलोनी रैपुरा रोड पर एक युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। अर्जुन उर्फ भोला (32) मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करता था।
पुलिस की परिजन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अर्जुन रविवार रात शराब पीकर घर आया और कमरे में चला गया। देर रात कमरे में रस्सी का फंदा डालकर लटक गया। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी थी। इस बात को लेकर अक्सर घर में विवाद करता था। इससे परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। रविवार रात घर में कोई नहीं था। शराब के नशे में उसने फंदे से लटक गया। जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।