फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाचते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा युवक, पहिया चढ़ने से मौत

Mon, 15 Apr 2024 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के एक युवक डांस करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। वह अपनी टोली के साथ राजस्थान कैलादेवी गया था। टोली के लोग उसे गांव में छोड़कर भाग गए। मामले में कार्रवाई राजस्थान की पुलिस करेगी।
विज्ञापन

नई तोर निवासी महेंद्र सिंह (30) 12 अप्रैल को गांव की टोली के साथ राजस्थान कैला देवी दर्शनों को गया था। जहां उसकी डांस करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर पहिया चढ़ने से मौत हो गई। उसकी मौत से ट्रैक्टर में सवार सभी लोग घबरा गए। महेंद्र सिंह के शव को ट्रैक्टर में रखकर गांव पहुंचे। वह लोग शव ट्रैक्टर-ट्राली में ही छोड़कर भाग गए। परिवार के लोगों को मालूम पड़ा तो वे शव को लेकर आए। पुलिस ने परिवार तथा गांव के लोगों से घटना की जानकारी की। थाना प्रभारी पारूल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। मामले में कार्रवाई घटना स्थल पर पड़ने वाले थाने की पुलिस ही करेगी।

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
नारखी। थाना नारखी क्षेत्र में टेपों की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं परिजन की तहरीर पर टेंपो और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एटा थाना अवागढ़ के गांव नगला धारू निवासी केशव दयाल (30) डीजल लेने फरिहा आ रहा था। बाइक पर गांव का ही विकेश भी था। नगला बदे के समीप तेज गति से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार केशव दयाल तथा विकेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। कुछ ही पल में केशव दयाल की मौत हो गई। जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
केशव के दो बेटे तथा एक बेटी है। वह खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें