फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 30 लाख की आबादी और आग बुझाने को सिर्फ आठ दमकल

Mon, 15 Apr 2024 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में आबादी तेजी के साथ बढ़ रही है। शहरीकरण होने के साथ फायर विभाग की चुनौतियां बढ़ती जा रही है। लेकिन आबादी के हिसाब से संसाधनों का अभाव है। करीब तीस लाख आबादी के बीच चार फायर स्टेशन के साथ आठ फायर टेंडर हैं। विभागीय अधिकारी आग बुझाने के पर्याप्त साधन होने का दावा कर रहे है। बड़ी घटना होने पर आगरा, मैनपुरी एवं एटा की ओर ताकने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर की आबादी साढ़े सात लाख से अधिक हो गई है। शहर के विस्तार के अनुसार आग बुझाने के साधन नहीं है। ग्रामीण अंचल में हाईवे के साथ वाहनों की संख्या बढ़ी है। आग बुझाने की सुविधाएं वर्षों पुराने मानक के हिसाब से हैं। पांच तहसीलों में से एक जसराना में अब तक फायर ब्रिगेड स्टेशन नहीं बन सका।
विभागीय अफसरों के अनुसार फिरोजाबाद फायर स्टेशन पर तीन बड़ी और एक छोटी दमकल है। टूंडला, सिरसागंज और शिकोहाबाद में एक-एक दमकल है। डेढ़ से दो लाख लीटर पानी की क्षमता का टैंक भी है। जिले में ब्लैक स्पाट की संख्या हजारों में है। शहर में काफी संख्या में संकरी गलियां हैं जहां दमकल का पहुंचना असंभव है। इनमें गली बोहरान, दूध वाली गली, पुरानी मंडी, बड़ी छपैटी, हाजीपुरा बाजार, बाजे वाली गली, मोहम्मदपुर, गालिब नगर, कुरैशियान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


भीषण अग्निकांड के बाद भी नहीं बना फायर स्टेशन
जसराना में 30 नवंबर 2022 को मकान में भीषण अग्निकांड में मासूम सहित छह की मौत हुई थी। इसके बाद भी जसराना को अभी तक अपना फायर स्टेशन नहीं मिल सका है। औपचारिकता पूरी करने के लिए थाने में एक दमकल खड़ी करा दी गई है।

अग्निशमन विभाग के पास आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम हैं। उन्हें और बेहतर करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही संकरी गलियों के लिए विभाग के पास कई प्रकार के उपकरण मौजूद हैं। जिससे आग पर काबू पाया जा सके। - सत्येंद्र पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी फिरोजाबाद

शहीदों को श्रद्धांजलि,निकाली जागरुकता रैली
फिरोजाबाद। अग्निशमन सप्ताह के मौके पर फायर ब्रिगेड के कार्यालय पर संगोष्ठी हुई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद इस दिवस के बार में बताया गया।
रहना रोड स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय पर बने शहीद स्तंभ पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के बाद बाद दमकलकर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। एसपी सिटी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एफएसओ दुर्गेश कुमार व स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें