फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाई की शादी के कार्ड बांट रहा युवक सड़क हादसे में घायल

Wed, 31 Jan 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भाई की शादी के कार्ड बांटकर गांव वापस लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस ने जिला संयुुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां से मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव घाघऊ, छरी छप्पर निवासी सोनू यादव (27) मंगलवार दोपहर अपने छोटे भाई अनुज यादव की शादी के कार्ड बांटकर घर वापस लौट रहा था। जब वह बाइक से रामलीला मैदान के पास पहुंचा। तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें