फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर गंदा व फटा लगा है तिरंगा

Wed, 31 Jan 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग की एक बैठक कार्यालय अहाता शोभाराम में हुई। बैठक में रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगे तिरंगे का अपमान होने पर रोष जताया। कहा कि काफी गंदा हो चुका तिरंगा अब फटने लगा है, लेकिन किसी भी रेल कर्मचारी या कर्मचारी का इस आरे ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

जिला चेयरमैन डॉ. बीएस गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा के लिए तमाम कायदे कानून हैं, लेकिन स्टेशन पर लहराते तिरंगे पर अमल नहीं किया जा रहा है। जबकि तिरंगे के नीचे से सीटीएम, एटीएम, स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ आदि अधिकारी गुजरते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस जैसे महापर्व पर भी अधिकारियों ने तिरंगे को बदलने का काम नहीं किया। अब तो वह किनारों से फटने भी लगा है। कांग्रेसियों ने रेल प्रशासन से तत्काल गंदे तिरंगे को हटाकर नया झंडा लगाने की मांग की है। बैठक में अजय यादव, अनिल यादव, सरफराज खान, अब्दुल जब्बार, राकेश कुमार, सुजान सिंह, मनीष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें