फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: टैंकर और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत, युवक की माैके पर ही मौत; दो गंभीर घायल

Sat, 22 Aug 2026 04:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की माैत हो गई, दो गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टैंकर सड़क किनारे खंदी में जाकर पलट गया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नारखी-बछगांव मार्ग पर राजारामपुर की पुलिया के पास शनिवार को तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


राजारामपुर बछगांव निवासी टीटू, लक्ष्मण और प्रशांत शनिवार को बाइक से मिर्च की पौध लेने राजपुर जा रहे थे। राजारामपुर की पुलिया के पास नदिया के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टैंकर सड़क किनारे खंदी में जाकर पलट गया।

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं टीटू और लक्ष्मण की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रशांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था प्रशांत
प्रशांत तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सपना और दो बेटों को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वाहनों को हटाकर यातायात कराया सुचारु
हादसे के बाद पुलिस ने सड़क पर पड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें