नारखी (फिरोजाबाद)। थाना रजावली क्षेत्र में युवक ने कमरे की चौखट से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जगार होने पर युवक को फंदे पर लटका देख परिजन के होश उड़ गए।
नगला बीच नहर पटरी निवासी अमित वाल्मीकि (20) ने कमरे की चौखट से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार रात को वह खाने के बाद सोया था। वह शराब का लती था। इस वजह से कई बार कहासुनी हो जाती थी। पता नहीं उसने यह कदम क्यों उठा लिया है। उसके पिता काम के सिलसिले से टूंडला में रहते हैं। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फंदे पर लटकते समय युवक के पैर भी पूरी तरह से मुड़ गए थे। थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक ने खुदकुशी की है।
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे में पड़ा मिला शव
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे से शराब के पाउच भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कांशीराम विहार निवासी लता (40) की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके शरीर पर न तो चोट के निशान है और न ही फंदा कसने का कोई निशान है। पार्षद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए फोरेंसिक टीम को बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजन के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी
महिला के पति की मौत कुछ समय पूर्व हो गई थी। इसके बाद उसने देवर से शादी कर ली थी। देवर ऑटो चलाता है। बुधवार को वह घर पर नहीं था। उसके तीन बच्चे हैं।
थाना उत्तर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
फिरोजाबाद के आतिशबाज का था फंदे पर मिला शव
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला गुलरिया के पास 15 जुलाई को फंदे पर मिला शव फिरोजाबाद के आतिशबाज का था। वह 14 जुलाई को अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरई सायपुर में आतिशबाजी चलाने के लिए आया था। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
लालसिंह निवासी नगला धनबंत थाना रजावली जिला फिरोजाबाद ने बताया कि 14 जुलाई को थाना जलेसर के गांव नगला सोना से ठेकेदार राजू ने पुत्र एवरन को अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरई सायपुर में बरात में आतिशबाजी के लिए भेजा था। शादी हो गई बरात भी घर पहुंच गई, लेकिन बेटा घर नहीं पहुंचा। 16 जुलाई को हम लोग ठेकेदार राजू के पास पहुंचे तो उसने बताया कि एवरन यहां भी नहीं आया है। राजू के बताए अनुसार हम लोग बरई सायपुर पहुंचे।
लौटते समय रेल ट्रैक पर काम कर रहे कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर चल रही खबर दिखाई। फोटो देखा तो हमारे होश उड़ गए। क्योंकि जो युवक फंदे से लटक रहा था वह हमारा बेटा एवरन ही था। मृतक के छोटे भाई बंटी ने बताया कि शाम के समय हम एटा मेडिकल कॉलेज में स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त एवरन के रूप में की। अवागढ़ थाना प्रभारी अंकुश राघव ने बताया कि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।