फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेटी के साथ पकड़ा युवक, पीटने के बाद पुलिस को सौंपा

Wed, 31 Jan 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में पिता ने एक युवक को अपनी बेटी के साथ पकड़ लिया। वह मौके का फायदा उठाकर घर में घुस आया था। आहट होने पर वह बाथरूम में छिप गया था। पिता ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।थाना क्षेत्र में जब लड़की के परिवार के लोग बाहर गए थे, तभी मोहल्ले का युवक सौरभ मौके का फायदा उठाकर घर में घुस आया। जब वह लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, तभी लड़की का पिता घर आ गया। पिता के आने की आहट सुनकर युवक बाथरूम में छिप गया। इसी दौरान पिता लघुशंका के लिए बाथरूम गया तो युवक वहां मिल गया। पिता ने पहले तो उक्त युवक की जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद युवक के परिजन को पूरी जानकारी दी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें