तीज महोत्सव में नगर भ्रमण पर निकली देव स्वरूपों की शोभायात्रा
योगी का रथ रहा आकर्षण का केंद्र रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। शुक्रवार देर रात मेला तीज महोत्सव के शुभारंभ के साथ देव स्वरूपों के यात्रा नगर भ्रमण पर निकाली गयी। सजे हुए रथों पर सवार देवी देवताओं के रूपों का नगर में भव्य स्वागत हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, डॉ. गुरूदत्त सिंह का जनसांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव, शिवकुमार सिंह, नितिन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, नितिन कुमार, अनिल कुमार व अजय प्रताप सिंह और हरेंद्र सिंह ने शाल और माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। अतुल सिंह ने भगवान राम के पूजन कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। जिसके बाद छदामी की मठिया से आरंभ होकर यह यात्रा, सिरसारोड, मैन रोड, मियां बाजार होते हुए अरांव रोड होकर विजय चौक पर पहुंची।
इस बार जनसांस्कृतिक परिषद की नगर यात्रा में कई नयी झांकियों को शामिल किया गया था। झांकियों में भगवान राम, शिव जी, राधा कृष्ण के सुंदर रूपों के साथ क्रांति फिल्म की झांकी को शामिल किया गया था। लेकिन बीच में चल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिरूप ने सबको अचरज में डाल दिया। कमांडों के साथ मौजूद योगी जी के प्रतिरूप के साथ हर कोई सेल्फी लेना चाहता था।