किशोरी ने फंदे पर लटककर किया जान देने का प्रयास
फिरोजाबाद। जसराना के गांव नगला मेंहदी निवासी भारती (16) ने शनिवार सुबह घर पर ही फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। किशोरी को फंदे पर लटका देख परिजन ने शोरगुल कर उसको उतारा। परिजन उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। परिजनों ने बताया कि किशोरी बीमारी से पीड़ित थी। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। संवाद