फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - घरों और पार्कों में लोगों ने किया योग

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिकोहाबाद स्थित बालाजी मंदिर पर योग करते महंत - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को कोई बड़ा सामूहिक आयोजन नहीं हुआ। लोगों ने घरों, पार्कों में योग किया। ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के प्रमुख गांधीपार्क में युवाओं की टीम योग करती दिखाई दी। एक टीम मुकेश राज के नेतृत्व में योग क्रियाओं को करने में जुटी थी। मुकेश राज के साथ उनके साथी मोहम्मद अफरीदी, रिजवान, मोहम्मद फैज एवं हसमुद्दीन के साथ योग करते दिखाई दिए। मोहम्मद अफरीदी ने कहा कि शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए योग करना आवश्यक है। गांधीपार्क में दूसरी साइड में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कैलाश चंद्र वर्मा उर्फ गुरू के नेतृत्व में योग क्रियाओं को लोग करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे परिवार के लोगों के साथ गांधी पार्क में अलोम-विलोम करते दिखे। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने सामूहिक आयोजन नहीं होने के कारण घर पर ही परिवार के साथ योग किया। विभव नगर में भाजपा नेता सुनील गुप्ता, रामनरेश कटारा ने कॉलोनी के लोगों के साथ योग किया। भाजपा की महानगर उपाध्यक्ष डॉ. मधुरिमा गुप्ता ने घर पर ही योग किया। शिक्षिका मूवी शर्मा के साथ ही डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक हिमांशु शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्रदत्त शर्मा एवं दीपचंद्र अग्रवाल ने भी योग करके लोगों को योग करने का संदेश दिया। भाजपा नेता सुरेंद्र राठौर ने साथियों को साथ यूपीएसआईडीसी में योग किया। समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. एसपी लहरी ने परिवार के साथ घर पर योग किया। अंकित योग क्लासेज के अंकित कुमार ने ऑनलाइन योग आयोजन किया।
गांवों में भी मनाया अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार मिलन शाखाओं पर योग उत्सवों का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रखंड फुलायची में योग उत्सव का आयोजन जिला संघ चालक रामलखन सिंह के नेतृत्व में किया गया। नीमखेरिया गांव में पंचायत में मनरेगा मजदूरों ने काम शुरू करने से पहले पंचायत सचिव के साथ योग किया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया रहा योग दिवस
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कोई सामूहिक बड़ा आयोजन नहीं होने के कारण लोगों ने घरों पर योग करने के साथ उसके फोटो फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप के साथ ही सोशल मीडिया पर अपलोड किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें