नागरिक सम्मान समारोह के दौरान पुस्तक विमोचन करते वरिष्ठ साहित्यकार एव कवि डा.रामसनेही लाल शर्मा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कृत भारती के तत्वावधान में साहित्यकार डॉ. रामसनेही लाल शर्मा यायावर का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। यायावरजी को उप्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 के लिए साहित्य भूषण सम्मान प्रदान किया गया है।
सम्मान समारोह में युवा गीतकार प्रवीन कुमार पाण्डेय प्रज्ञार्थू ने सरस्वती वंदना एवं राम गीत से गदगद कर दिया। मुख्य अतिथि अन्तरराष्ट्रीय कवि सोम ठाकुर ने हिन्दी वंदना तथा भारत वंदना प्रस्तुत की। कवि चंद्र प्रकाश चंद ने छंद के रूप में यायावर का परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एक पुस्तिका साहित्य साधक का विमोचन भी किया गया। अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ. जीके अग्रवाल ने की। सम्मान की कड़ी में सर्वप्रथम प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट तथा वैदिक संस्कार जागरण मंच के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। दिल्ली से पधारे डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. उमाशंकर गुप्ता, डॉ. सुंदरवीर सिंह यादव, रामनिवास गुप्ता, डॉ. तुलसी देवी, शीलमणि शर्मा, सुभाष चंद्र यादव आदि ने यायावर जी का सम्मान किया। संचालन कृष्ण कुमार कनक तथा अधिवक्ता अनूप चंद्र जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ब्रजेश यादव ने किया। इस अवसर पर संयोजक डॉ. देवेन्द्र शास्त्री, डॉ. ओम पाल सिंह निडर, डॉ. हुकुम सिंह, सुधीर शर्मा, राघवेंद्र सिंह जादौन, डॉ. निधि गुप्ता, प्रिया चरण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।