फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आगरा व फिरोजाबाद के पहलवानों के बीच बराबर पर छूटी कुश्ती

Tue, 18 Mar 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
धीरपुरा में ​पहलवानों की कुश्ती शुरू कराते मुख्य अति​थि ऊदल सिंह यादव - फोटो : धीरपुरा में ​पहलवानों की कुश्ती शुरू कराते मुख्य अति​थि ऊदल सिंह यादव
विज्ञापन
टूंडला। कुश्ती, दंगल हमारा प्राचीन खेल है। इसकों जीवंत बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। यह बात धीरपुरा के कुश्ती-दंगल का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ऊदल सिंह यादव ने सोमवार को कही। आखिरी कुश्ती आगरा और फिरोजाबाद के पहलवानों के बीच बराबरी पर छूटी।कुश्ती-दंगल में मिश्री का बुर्ज के पहलवान रामगोपाल ने हाथरस के पहलवान अंकुर को पटखनी दी। धीरपुरा के पहलवान रोहित ने इकतरा के पहलवान विनोद को चित कर दिया। दिल्ली के प्रदीप पहलवान को कपावली आगरा के मनोज पहलवान ने पराजित किया। बरौली अहीर के कमलजीत पहलवान ने हरियाणा के पहलवान विकास को हराया।
विज्ञापन

पचवान के रवि और अनवारा के होशियार सिंह की कुश्ती बराबर पर छूटी। आखिरी कुश्ती फिरोजाबाद के विक्रम व आगरा के सचिन के बीच हुई। दोनों के बीच जबरदस्त दांवपेच देखने को मिले। निर्णायक कमेटी ने दोनों पहलवानों को बराबर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बाबा गोपाल दास कमेटी ने आभार जताया। कुश्ती-दंगल देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें