टूंडला। शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ माता कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की। इस दिन भक्तों ने माता रानी की अग्नि पूजा (अज्ञारी) कर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के सभी मंदिरों और घरों में दिनभर देवी के भजन और भक्ति गीत गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु माता की महिमा का गुणगान करते हुए मां का आशीर्वाद लेते रहे। घरों में सारे दिन माता कुष्मांडा के भजन व भेंट गाई गईं। संवाद