फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच कारोबारियों की कार्यशाला: कारखानों से उत्सर्जित कार्बन की मात्रा कम करने पर मंथन, निर्यात पर हुई चर्चा

Sat, 25 Mar 2023 08:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के एआईजीएमएफ की कार्यशाला शनिवार को जयपुर में शुरू हुई। कार्यशाला में प्रतिभाग के लिए  कांच निर्यातक और उद्यमी पहुंचे। इसमें विशेषतौर में कारोबार को बढ़ावा देने और सोडा एस की दरों में आए दिन होने वाले उतार चढ़ाव पर चर्चा की।
विज्ञापन
कांच कारोबारियों की कार्यशाला आयोजित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऑल इंडिया ग्लास मेन्यूफेक्चरर फेडरेशन (एआईजीएमएफ) की कार्यशाला जयपुर (राजस्थान) में शनिवार से शुरू हुई। कार्यशाला में फिरोजाबाद के कांच निर्यातक और उद्यमी भी प्रतिभाग के लिए पहुंचे। कांच निर्यातकों ने कांच कारोबार को बढ़ावा और सोडा एस की दरों में आए दिन होने वाले उतार चढ़ाव पर चर्चा की। कांच कारखानों से उत्सर्जित होने वाले कार्बन की मात्रा कम करने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


कार्यशाला में एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी और यूपीजीएमएस के स्थानीय शाखा राजकुमार मित्तल व अन्य प्रतिनिधियों भाग लेने पहुंचे। एआईजीएमएफ के प्रतिनिधियों ने मई माह में चीन की राजधानी शंघाई में आयोजित होने वाले मई मेले में प्रतिभाग करने और ग्लास टेक मेला मुंबई के बारे में भी तैयार की गई रूपरेखा पर मंथन हुआ। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के सुझाव प्रस्तुत

इस मौके पर मौजूद कांच उद्यमियों ने ग्लास इंडस्ट्रीज में उत्सर्जित होने वाले कार्बन की मात्रा में कमी लाने के उपायों को भी प्रतिनिधि सभा के बीच रखा। स्थानीय कांच कारोबारियों ने फेडरेशन की कार्यशाला में कांच कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए। 

पूर्व अध्यक्षों व मार्गदर्शकों को किया गया सम्मानित

इस दौरान फेडरेशन के पूर्व अध्यक्षों व मार्गदर्शकों का फिरोजाबाद की कांच निर्यातक फर्म ट्रांसपेरेटस ओवरसीज द्वारा निर्मित कांच हस्तशिल्प आइटम प्रदान कर सम्मानित किया गया। फेडरेशन की 80वीं कार्यशाला में राजस्थान औद्योगिक विकास संगठन (रीका) के अधिकारी, यूपीजीएमएस के पदाधिकारी संजय अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, सुरेश चंद्र बंसल, भरत सौमानी, संजय सोमानी के अलावा राजेश खोसला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें