फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरनार ग्लास के गेट पर श्रमिकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेहनताना में बढ़ोत्तरी से जुड़ा लिखित आश्वासन और श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग पर अडे़ जुड़ाई श्रमिकों ने रविवार को थाना दक्षिण क्षेेत्रांर्गत एक चूड़ी इकाई के अंदर चल रहे चूड़ी जुडाई काम को बंद करा दिया। इस दौरान फैक्ट्री के बाहर जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान अंदर काम कर रहे जुड़ाई श्रमिकों के साथ हाथापाई भी की गई।
विज्ञापन

हड़ताल के संबंध में प्रशासन व श्रम विभाग के रवैया से जुडाई श्रमिकों में रोष की स्थिति है। जुड़ाई श्रमिकों के अनुसार, करीब 15 दिन पुरानी मांग की अनदेखी की जा रही है। प्रशासन और श्रम विभाग सदर विधायक के दबाव में उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। शनिवार को आक्रोशित श्रमिकों ने थाना दक्षिण क्षेत्रांतर्गत करबला में संचालित गिरनार ग्लास में चल रहे जुड़ाई कार्य को बंद करा दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या महिला-पुरुष जुड़ाई कामगारों ने फैक्टरी के गेट पर काफी देर तक हंगामा किया। बताया जाता है कि फैक्टरी के अंदर जुड़ाई कर रहे श्रमिकों के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई भी की गई। कुछ शरारती तत्वों ने फैक्टरी के टीनशेड पर पत्थर भी फेंके। हालांकि बाद में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और श्रमिकों को शांत कराया। हालांकि तब तक फैक्टरी के अंदर काम कर रहे जुुड़ाई श्रमिक भय के कारण चले गए।
विज्ञापन

दक्षिण थानाध्यक्ष सुशांत गौर ने बताया कि गिरनार ग्लास पर श्रमिकों के हंगामे की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंची थी। कुछ श्रमिक कारखाने में चल रहे जुड़ाई कार्य का विरोध कर रहे थे। विरोध करने वालों को समझाकर शांत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें