फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, हालत गंभीर

Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाता घायल मजदूर। स्रोत संवाद - फोटो : संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाता घायल मजदूर। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर-करखा निवासी दिनेश प्रजापति गांव में ही मंगलवार को सुबह 10 बजे करीब रमाकांत यादव के खेत पर आलू ढुलाई का काम कर रहा था। वह मशीन पर चढ़कर आलू की बोरी को उठा रहा था। तभी अचानक उपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसको करंट लग गया। करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। खेत स्वामी रमाकांत यादव एवं अन्य लोगों ने घायल मजदूर को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसको उपचार दिया गया है। सीएमएस डॉ. आरसी केशव का कहना है कि मजदूर को करंट लगा था। जिसका उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें