फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ‘अधिवक्ताओं के हित, सुरक्षा के लिए होगा काम’

Sun, 03 Aug 2025 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में बार एसोसिएशन फिरोजाबाद की लाइब्रेरी हॉल में नवीन कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा एडवोकेट के निर्देशन में किया गया। इसमें इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गेनाइजेशन का जिलाध्यक्ष संजय त्रिपाठी को बनाया गया। एक उपाध्यक्ष एवं पांच महासचिव बनाए गए। इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष संजय त्रिपाठी एडवोकेट, उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एडवोकेट, मुख्य महासचिव संजय पाठक एडवोकेट, महासचिव सुरेंद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट, वंदना शर्मा एडवोकेट, भानुप्रताप सिंह एडवोकेट व हबीब मलिक एडवोकेट को मीडिया प्रभारी बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निशा भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद कुमार राजपूत, अजय शर्मा व मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह राघव मौजूद थे। अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनूपचंद्र जैन एडवोकेट ने की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष नाहर सिंह एडवोकेट ने इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गेनाइजेशन की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह संगठन अधिवक्ताओं के हित में तथा अधिवक्ता सुरक्षा कानून के लिए काम करेगा। संगठन कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर जिले में इंटरनेशनल एडवोकेट का संगठन सक्रिय है। अधिवक्ताओं के लिए सदैव तत्पर रहेगा। काफी अधिवक्ताओं ने संगठन से जुड़ने के लिए आवेदन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें