फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एरियर के लिए ओईएफ कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Sun, 03 Aug 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में शनिवार को भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने लंबित एरियर का भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर टीसीएल महाप्रबंधक के नाम ओईएफ महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। तीन दिन से आंदोलनरत कर्मचारियों ने समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। संघ के अध्यक्ष स्वदेश राघव के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से ओईएफ कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे। पदाधिकारियों ने दोपहर साढ़े 12 बजे आंदोलन के अंतिम दिन प्रशासनिक भवन के सामने विरोध करते हुए नारेबाजी की। इसके साथ ही कर्मचारियों ने हुंकार भरते हुए एरियर दिलवाने की मांग की। महामंत्री नितिन सक्सेना ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी एरियर दिलवाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर कर्मचारियों के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इस बीच कर्मचारियों ने ओईएफ महाप्रबंधक अमित कुमार को टीसीएल कंपनी के महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार, रघुनंदन शर्मा, धीरेन्द्र कुमार, चेतन लाल, अनिल कुमार, अमरपाल, शशिकांत वाशिष्ठ, नितेन्द्र यादव, संजीव कुमार, श्रीनंदन ठाकुर, प्रिया तिवारी, रानू, कपिल सक्सेना आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें