फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफाबाद बिजली घर की क्षमता वृद्धि का कार्य अटका

Fri, 25 Dec 2015 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की जनता को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए आसफाबाद बिजली घर की क्षमता वृद्धि का कार्य अधर में अटक गया है। आसफाबाद स्थित 220 विद्युत उप संस्थान पर 100 एमबी के स्थान पर 160 एमबी का दूसरा ट्रांसफार्मर स्थापित होना है।
विज्ञापन

सुहागनगरी में वर्षों से बिजली संकट की समस्या है। सर्दी और गर्मी में जनता को प्रतिदिन बिजली संकट झेलना पड़ता है। इसका प्रमुख कारण आसफाबाद 220 बिजलीघर पर 100 एमबी के तीन ट्रांसफार्मर स्थापित होना हैं। इन तीनों ट्रांसफार्मरों से सुचारु आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ओवरलोडिंग की स्थिति में जनता को बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ती है। बिजली संकट के मद्देनजर नगर विधायक मनीष असीजा ने आसफाबाद बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का मामला विधान सभा में उठाया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 160 एमबी के दो ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। मुंबई से आए 160 एमबी के ट्रांसफार्मर को विभाग द्वारा एक से 15 दिसंबर तक लगातार कार्य कर स्थापित करा दिया है। अभी 160 एमबी का दूसरा ट्रांसफार्मर आना शेष है। नगर विधायक ने शहर में निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजकर दूसरा ट्रांसफार्मर जल्द उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन अभी दूसरा 160 एमबी का ट्रांसफार्मर मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। विद्युत विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो अभी आसफाबाद बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का कार्य होना संभव नहीं है। इसका कारण 160 एमबी के ट्रांसफार्मर मिलने में समय लगना है। विभाग द्वारा मार्च तक ट्रांसफार्मर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें