फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में शिथिलता पर डीएम की फटकार

Tue, 06 Oct 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने मंगलवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाएं एवं खामियां मिलने पर उन्होंने सीएमएस डा. शिव कुमार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद मंगलवार को 11:30 बजे जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां बेड पर चादरें सही नहीं मिलने पर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस गैराज खुलवाकर देखा। डीएम ने पोलियो वार्ड में सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर कर्मचारियों को डांटा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के अंदर निरीक्षण  किया। अस्पताल के अंदर खामियां मिलने पर डीएम ने सीएमएस को फटकार लगाते हुए कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार लाओ वरना जेल भिजवा दिया जाएगा। डीएम के सख्त रुख के चलते अन्य कर्मचारियों एवं डाक्टरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें