फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीडे़ मारने की दवा पीते ही बच्चों को हुईं उल्टियां

Tue, 28 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
एलबेंडाजोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृमि दिवस पर 19 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कीड़े मारने वाली दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। खैरगढ़ व टूंडला क्षेत्र में कुछ बच्चों को दिक्कत होने की सूचना भी मिली। टीमों ने तुरंत ही ओआरएस का घोल पिलाकर उन्हें ठीक किया। गोली खिलाने का क्रम चार मार्च तक चलेगा। 
विज्ञापन


अभियान का शुभारंभ सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने दबरई स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को कीड़े मारने वाली दवा खिलाकर किया।   कुछ बच्चों ने गोली खाने के बाद असहज महसूस किया। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। खैरगढ़ क्षेत्र के रामसेवक सुखदेवी पब्लिक स्कूल फरीदा बहत में 200 बच्चों को दवा खिलाई गई।

इसमें नौ छात्र और आठ छात्राओं के सिर दर्द एवं उल्टी होनी लगी। सूचना पर सीएमओ डा.एसके दीक्षित, नोडल अधिकारी डा.एके श्रीवास्तव,खैरगढ़ के एमओआईसी डा.अमित झिंदल सहित पूरी टीम पहुंची। टीम ने पहुंचकर उन्हें ओआरएस का घोल पिलाया। घोल पिलाने के साथ स्थिति ठीक हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि एडबेंडाजोल गोली के खाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। उल्टी होने पर ओआरएस घोल पीने से राहत मिल जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें