फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अराजक तत्वों ने धमकाया, काम बंद करने का दबाव

Tue, 13 Jan 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के गांव साढूपुर के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गांव के ही कुछ अराजकों पर काम बंद करने का अनैतिक दबाव बनाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस के आला अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन


साढूपुर गांव में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह संचालित है। यहां गांव की दर्जनों महिलाएं फैंसी चूड़ी और कड़े तैयार करने का कार्य करती हैं। समूह के संचालक जीतू के अनुसार, कार्यस्थल के पास रहने वाले कुछ अराजक आए दिन महिलाओं को धमकाते हैं। बीते सोमवार को अराजकों समूह से जुड़ी एक बालिका के साथ अभद्रता की और सभी को वहां से भाग जाने को कहा।

उत्पीड़न से परेशान होकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी चमन शर्मा का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है, तो मामले की गहनता से जांच की जाएगी और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें