फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने नहीं की सुनवाई तो महिलाओं ने की नारेबाजी

विज्ञापन
सांसद ने नहीं की सुनवाई तो महिलाओं ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम में सांसद अक्षय यादव का विरोध हो गया। आवास और राशन कार्ड न होने की समस्या लेकर  
विज्ञापन

सपा कार्यालय पहुंची महिलाओं की सांसद ने सुनवाई नहीं की। इसके विरोध में इस दौरान महिलाओं ने आवास और राशन न होने पर चुनाव में वोट न देने की चेतावनी भी दी।
कार्यक्रम में सांसद जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे उस वक्त रैपुरा फीरोजाबाद की करीब एक दर्जन से अधिक महिलाएं पहुंच गई। सांसद से कहा कि उनके पास रहने के लिए आवास नहीं हैं। गांव में बनी धर्मशाला में जीवन यापन करने को विवश हैं।
विज्ञापन

कई बार आवेदन के बावजूद उन्हें आवास नहीं मिल पाए हैं। राशन कार्ड भी नहीं बने हैं। राशन भी नहीं मिल पा रहा है। सांसद अक्षय यादव ने महिलाओं की शिकायत को जब अनसुना कर दिया तो वे आक्रोशित हो गईं। नारेबाजी करने लगीं। सांसद का विरोध करते हुए महिलाओं ने विधानसभा चुनाव में वोट न देने की चेतावनी दी। विरोध करने वालों में गायत्री, सीमा, रामेश्वरी, गंगादेवी, गुड्डी देवी, धन देवी, कमलेश, मधु, रामेश्वर, सौरभ, चांदनी, संजू, मुन्नी देवी, गंगाराम आदि थीं। 
विज्ञापन

फोटो- टूंडला में राशन कार्ड व आवास की मांग को लेकर हंगामा करती रैपुरा की महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें