फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रधान चुनाव की रंजिश में महिला की गोली मारकर हत्या

Wed, 15 Nov 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में बुधवार देर रात नसीरपुर क्षेत्र के गांव लखनपुरा में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। कुछ ही देर बाद दूसरे पक्ष की ओर से किसी व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली छत पर खड़ी महिला को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर नसीरपुर, शिकोहाबाद, नगला खंगर का पुलिस फोर्स एवं एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव लखनपुरा निवासी गीता देवी उर्फ गुडडी (42) की गोली लगने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में प्रधानी की चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार रात 9 बजे दो पक्षों दिनेश एवं अजयपाल पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी शुरू हो गई। इसमें एक गोली छत पर खड़ी हुई महिला गीता देवी के जाकर लगी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भिजवाया है।



दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
मृतका के बेटे राजीव ने बताया कि दो दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें पुलिस रिंकू को पकड़कर ले गई थी। अजय पाल प्रधानी के चुनाव में वोट न मिलने के चलते रंजिश मानने लगा था।
विज्ञापन





दो पक्षों के बीच प्रधानी के चुनाव की रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। गोली लगने से महिला की मौत हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें