फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद हंगामा, जाम का प्रयास

Sat, 27 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। उपचार के दौरान हुई महिला की मौत के बाद परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का विरोध करते हुए परिवारीजनों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन



दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी रामवीर सिंह राठौर ने अपनी पुत्री रजनी का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व टूंडला थाना क्षेत्र के गांव नागऊ निवासी दिलीप राठौर के साथ किया था। रजनी सात माह की गर्भवती थी। आरोप है दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने उसको दो दिसंबर को जला दिया था और घर छोड़कर भाग गए। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ पुत्री का इलाज शुरू कर दिया था। 27 दिसंबर को ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रजनी की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवारीजनों ने ट्रामा सेंटर के सामने हाईवे जाम करने का प्रयास किया।


परिवारीजनों का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कराने के 25 दिन बाद भी पुलिस ने ससुरालीजनों को गिरफ्तार नहीं किया है। सूचना पर कोतवाल उत्तर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। रामवीर सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व रजनी के ममेरे ससुर मिठ्ठूलाल ने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस पर पुलिस ने मिठ्ठू को हिरासत में ले लिया। तब कहीं जाकर परिवारीजनों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें