फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बढ़ी ठंड तो फ्लू की चपेट में आ रहे लोग

Wed, 03 Jan 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दी अपने चरम पर पहुंच गई है। कड़ाके की सर्दी के साथ ही मौसमी फ्लू बढ़ गया है। इसकी चपेट में आने से लोग पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इन मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित हररोज 80-100 लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर भी इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।मौसम बदलने और पारा गिरने का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ठंड को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भारी भी पड़ रही है। लोग फ्लू से पीड़ित होते जा रहे हैं। उन्हें बुखार, खांसी, सर्दी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके ठीक होने में समय लग रहा है। जबकि छींक, आंख से पानी, नाक बहने की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ हो रही है। इस लक्षण के हररोज 80 से 100 मरीज इलाज के लिए पहुंच हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि मौसमी फ्लू के मरीज बढ़े हैं। ठंड के मौसम में वायरस ग्रोथ करते हैं। हवा में मौजूद संक्रमित कणों से एक इंसान से दूसरे में संक्रमण फैलता है। कम इम्युनिटी वाले चपेट में आ जाते हैं। इसमें लोग बुखार, खांसी, गले में खराश, बहती व भरी हुई नाक, सांस लेने में कठिनाई, शरीर व सिर दर्द, थकान, ठंड लगना, दस्त, उल्टी से पीड़ित हो रहे हैं। इस मौसम में बुजुर्गों, बच्चों व जिन्हें कोई पुरानी बीमारी है उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उन्हें तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन


-
इस तरह करें बचाव
-मास्क लगाएं और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें

-संक्रमित व्यक्ति से दूसरी बनाएं

-बुखार, खांसी, गले में खराश होने पर सार्वजनिक स्थान से दूर रहें
-सार्वजनिक स्थान पर न थूकें
-छींकते और खांसते समय मुंह और नाक को रुमाल व कपड़े से ढकें
-गुनगुना पानी का ज्यादा सेवन करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें