फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पैसे डालने के बहाने कार रुकवाकर महिला ने यमुना में लगाई छलांग, मौत

Wed, 03 Jan 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में अपनी 15 दिन की बेटी को लेकर बुधवार शाम पति के साथ मायके जा रही महिला ने पैसे डालने के बहाने पुल पर कार रुकवाकर यमुना में छलांग लगा दी। पास में ही काम कर रहे मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना करहल के अहमद नगर दिहुली निवासी साधना (26) का विवाह दस माह पूर्व अजयकांत से हुआ था। 22 दिसंबर को उसने एक लड़की को सैफई में ऑपरेशन के बाद जन्म दिया था। बुुधवार को पति के साथ बेटी को लेकर आगरा के कुंआ खेड़ा अपने मायके जा रही थी। पति ने बताया कि उसने बेटी को पीछे की सीट पर सुलाया था। मटसेना क्षेत्र में कोंडर पुल पर गाड़ी रुकवाकर यमुना में पैसे डालने के बहाने उतर गई और देखते ही देखते पुल से नदी में छलांग लगा दी। पास में काम कर रहे मजदूरों ने महिला को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर ससुराल और मायका पक्ष के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। महिला की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा ने बताया कि पुल से कूदकर महिला ने जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पति से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें