फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दहेज की खातिर महिला का उत्पीड़न, मुंह तवे पर रख जलाने का आरोप

Tue, 25 Aug 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में मोहल्ला ममता नगर रहना की महिला ने दहेज की खातिर प्रताड़ित करने में पति सहित ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने तवे पर मुंह रखकर जलाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि ससुरालीजन सोने की अंगूठी, रुपये और प्लाट नाम करवाने की मांग करते है।
विज्ञापन

पीड़िता दामिनी ने आरोप लगाया 18 अगस्त को पति राजेश उर्फ राजा और जेठ रविन्द्र के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान पति उससे भी लड़ने लगे और पति ने उसका मुंह गर्म तवे पर रख दिया। जिससे उसका चेहरा झुलस गया। वहीं, उसके हाथ में भी चोट आई है। ससुर डालचन्द, सास शारदा, ननद तनु व पति राजेश मिलकर दहेज की मांग करते है। दहेज में उससे सोने की अगूंठी, रुपये और प्लाट अपने नाम करवाने के लिए बोलते है। उसके मना करने पर मारपीट की जाती है। झगड़े वाले दिन भी इसे लेकर मुंह जला दिया गया था। उसकी शादी 23 नवंबर 2024 में हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें