फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्घ परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 02 Jan 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव खड़ीत में बृहस्पतिवार देर रात फंदे पर एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मैनपुरी के औंछा क्षेत्र के हरीओम सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी पिंकी (25) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व थाना जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत निवासी अवनीश यादव के साथ की थी। बृहस्पतिवार को बेटी के फंदे पर लटका होने की जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। आरोप है कि बेटी की हत्या कर उसका शव फंदे पर लटकाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि फंदे पर लटकने से महिला की मौत हुई है। मायका पक्ष द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें