फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के ओम नगर चंद्रवार गेट में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। लाइनपार के मोहल्ला ओम नगर निवासी दीप्ती (18) की फंदे पर लटक कर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन जीवित होने की आस में मृतक महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लाइन पार थाना प्रभारी रमित कुमार आर्या ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।