फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

Tue, 12 May 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव सोफीपुर में सोमवार रात हरप्यारी (45) नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि हरप्यारी दवा लेकर आई थी और रात को खाना खाने के बाद दवा खाकर आराम कर रही थी, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पति ग्यादीन मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष कृष्ण स्वरूप पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें