फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाइड्रा चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 12 May 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना अरांव क्षेत्र के गांव सैजनी में सोमवार रात हाइड्रा चालक अतुल प्रताप सिंह (30) ने पारिवारिक कलह के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता रमेशचंद्र ने पुत्र का शव कमरे में पंखे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। मृतक के चाचा सत्यदेव ने आरोप लगाया कि अतुल की शादी 14 फरवरी 2025 को ललिता देवी (निवासी नगला आशा, घिरोर जिला मैनपुरी) से हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन जमीन नाम कराने और 4 लाख रुपये की मांग को लेकर अभद्र व्यवहार कर रहे थे, जिससे क्षुब्ध होकर अतुल ने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी रिषी कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें