फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन में तबीयत खराब होने से महिला की मौत

Sat, 15 Apr 2023 04:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में तबीयत खराब होने से महिला की मौत
विज्ञापन

परिवार के लोगों के साथ संगम स्नान के लिए जा रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। संगम में स्नान के लिए प्रयागराज जा रही एक महिला की कालका एक्सप्रेस की बोगी में प्रवेश करते ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में जीआरपी एवं परिजन महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव आसलपुर निवासी महिला गीता देवी (45) का मायका शिकोहाबाद के गांव नगला राजाराम में है। उसके मायके पक्ष के लोग प्रयागराज संगम स्नान करने जा रहे थे। महिला भी उन्हीं के साथ संगम स्नान करने जा रही थी। महिला किसी तरह से अनारक्षित कोच में चढ़ गई। कोच में प्रवेश करते ही अत्यधिक गर्मी और भीड़ के चलते महिला को घबराहट होने लगी। महिला ने अपने साथ में मौजूद परिजन को जानकारी दी। परिजन ने उसे कोच से नीचे उतार लिया। तब तक महिला बेहोश हो गई। महिला की हालत बिगड़ने की जानकारी होते ही जीआरपी भी पहुंच गई। परिजन और जीआरपी पुलिस की टीम महिला को लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत के बाद उसके परिवार के लोगों ने संगम जाने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें