फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 02 Oct 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे पर पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार पति व बच्चे को मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। अलीगढ़ के थाना इगलास अंतर्गत बेशमा निवासी नरेंद्र कुमार मंगलवार शाम चार बजे करीब फिरोजाबाद स्थित रिश्तेदारी से 35 वर्षीय पत्नी वंदना व पांच वर्षीय बेटा लव के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बाइक सवार दंपती टूंडला के सरस्वती पैलेस के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक असंतुलित हो गई तथा उस पर सवार वंदना नीचे गिर गईं।
विज्ञापन

वंदना को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरेंद्र व उनका बेटा लव दूसरी ओर जा गिरे, जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अनुज राणा पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उन्होंने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें