फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; जुड़वां बेटियां और पति घायल

Thu, 06 Jun 2024 02:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जुड़वां बेटियां और पति घायल हो गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जुड़वां बेटियां और पति घायल हो गए। वह पति के साथ बीमार मां को देखने मायके जा रही थी। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों समझाकर शांत किया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया।     

विज्ञापन


मामला बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव का है। गांव निवासी अजय कुमार की ससुराल नगला सिंघी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में है। वह अपनी पत्नी मीना देवी (32) और दो जुड़वा बेटियों के साथ बीमार सास राममाला देवी को देखने जा रहा था। गार्डन-भीकनपुर बझेरा गांव के बीच टूंडला की ओर से बाजिदपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के बाद चारों उछलकर दूर गिरे। पत्नी मीना ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दोनों बेटियां और अजय घायल हो गए। हादसा देश मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी चालक ट्रक खड़ा करके भाग निकला। लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वह मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। एसडीएम शिवध्यान पांडेय, सीओ अनिवेश कुमार व थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अजय को पांच बेटियां वंदना (6), कल्पना (5), डौली (4) और जुड़वां योग्यता व योजना (2) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें