फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 'शोले' पार्ट-2: प्रेमी से शादी की जिद, 'वीरू' की तरह टावर पर चढ़ गई युवती; आशिक आया तो की एक और मांग

Mon, 14 Sep 2026 10:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)।

सार

पुलिस और परिजनों ने मिलकर युवती को काफी देर तक समझाया। जब परिजनों की ओर से प्रेमी के साथ शादी कराने का पक्का आश्वासन मिला, तब जाकर युवती शांत हुई।
 
विज्ञापन
प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सोमवार सुबह एक फिल्मी और हैरान करने वाला मामला सामने आया। अजीमनगर थाना क्षेत्र के दिलपुरा गांव में एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई और अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे से पूरे गांव में खलबली मची रही और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


सुबह-सुबह मचा हड़कंप
सोमवार सुबह करीब सात बजे जब ग्रामीणों ने युवती को टावर की ऊंचाई पर देखा, तो गांव में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने की मिन्नतें करने लगे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।

मौके पर बुलाई गई पुलिस और प्रेमी
घटना की सूचना मिलते ही अजीमनगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी युवती को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवती के प्रेमी को भी घटनास्थल पर बुलवा लिया।

शादी के आश्वासन पर मानी बात
पुलिस और परिजनों ने मिलकर युवती को काफी देर तक समझाया। जब परिजनों की ओर से प्रेमी के साथ शादी कराने का पक्का आश्वासन मिला, तब जाकर युवती शांत हुई।

दो घंटे बाद मिली राहत
सुबह सात बजे से शुरू हुआ यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला। युवती के सुरक्षित नीचे आने के बाद टावर के आसपास जमा ग्रामीणों, परिजनों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अधिकारियों का बयान
मामले के शांत होने के बाद अजीमनगर थाना प्रभारी दया शंकर ने स्पष्ट किया कि युवती केवल अपने प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी थी। वहीं, क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज पंत ने बताया कि युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें