फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: साड़ी से मुंह बांधकर पत्नी को सात दिन कमरे में रखा बंद, पुलिस ने कराया मुक्त, आरोपी पति फरार

Thu, 15 Dec 2022 09:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
पीड़ित महिला और घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला छारबाग निवासी महिला ने अपने पति पर सात दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। 

पीड़ित का महिला नीरु देवी (35) है। उसका कहना है कि उसका पति देवेश कुमार छत्तीसगढ़ में काम करता है। आरोप है कि सात दिन पहले पति देवेश ने साड़ी से मुंह बांधकर कमरे में डाल दिया था। कमरे के गेट को बाहर से बंद कर काम पर चला गया। पिछले सात दिनों तक वह कमरे में बंधक रही। बुधवार को किसी तरह से उसने अपने हाथ पैर खोले। कमरे में रखे फोन के माध्यम से रिश्तेदार को फोन पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने दरवाजा खोल महिला को बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला
महिला के रिश्तेदार ने आसपास के लोगों को बताया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

3 of 5
पीड़ित महिला और उसकी रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। वहीं आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। 

4 of 5
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह का कहना है कि महिला ने पति पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला का डाक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। जिस कमरे में महिला बंद थी, वह कमरा पूरा साफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमरे में जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कमरे की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। महिला का मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा मिला था। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है। इसके बाद स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें