टूंडला। शहर के अनामिका टॉकीज के निकट ऑटो चालक सय्यद इरफान अली अपने परिवार के साथ 10 महीने से हाजी राशिद के मकान में किराए पर रह रहा है। आरोप है कि सोमवार को तीन-चार महीने से किराया न देने पर मकान मालिक ने उसकी पत्नी इशारा बेगम से अभद्रता की। साथ ही इरफान के घर पहुंचने पर गाली-गलौज की। विरोध करने पर हाजी और उनके साथियों ने इरफान की पिटाई भी कर दी और घर के सभी सामान बाहर फेंक दिया। पीड़ित ने मकान मालिक हाजी राशिद, बाबू खां, सरबाज व जीशान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कार्रवाई की जाएगी।