फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बारह घंटे बाद बहाल हुई नेचुरल गैस की सप्लाई

Fri, 21 Mar 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शीतल खां रोड पर गैस पाइप लाइन के वॉल्व को बदलने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार की सुबह पूरी हो गई। हालांकि इस दौरान करीब 12 घंटे तक घरों में पीएनजी और इकाइयों में नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित रही। गेल सूत्रों के मुताबिक वाॅल्व बदलने के उपरांत गैस प्रेशर को दुरुस्त करने के लिये गेल कर्मियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। खराब वॉल्व को बदलने के लिए गेल कर्मियों ने बुधवार सुबह से ही ऑपरेशन शुरू किया। करीब छह घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद खराब वॉल्व को बदला गया। वहीं देर रात चले अभियान के बाद बृहस्पतिवार तड़के चार बजे घरों में नेचुरल गैस की सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें