फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क मंडी समिति में नहीं दिया जाएगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लगातार बढ़ रही कौराना के मरीजों की संख्या के बाद जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को शक्ति शुरू कर दी। जिला प्रशासन ने गांव व देहात से आने वाले किसानों को बिना मास्क मंडी के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। इसके चलते किसानों में हड़कंप मचा रहा। पिछले कई दिनों से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जिनकी संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर मास्क लगाना जरूरी कर दिया है। बृहस्पतिवार को मंडी समिति के गेट पर मंडी समिति सचिव द्वारा इसका पालन कराया गया। मंडी में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा था, जिन लोगो के पास मास्क नहीं थे उनको तत्काल मास्क उपलब्ध कराए जा रहे थे। साथ ही लोगों को कोर्ट ने वायरस की जानकारी देने के साथ लाॅकडाउन का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा था। बीमारी से बचने के लिए एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखने की अपील मंडी समिति के सचिव द्वारा की जा रही थी। वहीं मंडी समिति प्रशासन द्वारा हाथ साफ करने के लिए साबुन भी मंगाकर रखवा दिया गया। मंडी समिति प्रशासन द्वारा बरती गई सख्ती के कारण लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें