पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी तहसील प्रशासन ने क्षेत्रीय दुकानदारों एवं सस्ता गल्ला विक्रेताओं को आदेश जारी कर निर्धारित समय का पालन करने को कहा है। नायब तहसीलदार तानिया रजवार ने बताया कि पूर्व में लॉकडाउन का आदेश के बावजूद भी दुकानदार निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खोल रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक दूरी का भी उल्लंघन किया जा रहा है। नायब तहसीलदार ने सभी दुकानदारों से सामान की सूची के साथ मूल्य लिखकर दुकान के बाहर चस्पा करने को कहा है। नायब तहसीलदार ने कहा कि क्षेत्र में धारा 144 प्रभावी होने के बावजूद आदेशों का पालन नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।