फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गलब्स किसी को पकड़ने, बैरियर को हटाने तक से कतराने लगी खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना के संक्रमण की चपेट में खाकी के आने के साथ पुलिस,पीएसी, होमगार्ड से लेकर पीआरडी के जवानों तक ने ड्यूटी के दौरान खास सावधानी बरतना शुरू कर दिया। अब बैरियरों पर किसी वाहन के आने पर बिना गलब्स के कोई बैरियर तक को नहीं हटाता। कहीं बल्ली लगी हो तो उसे नहीं उठाता। यही कहते हैं पता नहीं किस संक्रमित ने बल्ली को छुआ हो। कहीं उसी से कोरोना का शिकार नहीं हो जाएं। कोरोना वायरस का संक्रमण सुहागनगरी में तेजी से बढ़ रहा है। कई नए इलाकों में लोग इसकी चपेट में आना शुरू हो गए है। यह सुहागनगरी के लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। वहीं कोरोना योद्धा के रूपमें ड्यूटी को अंजाम देने वाले पुलिस,पीएसी,होमगार्ड के साथ पीआरडी के जवानो ंके लिए खुद को सुरक्षित रखना एक चुनौती बन गया। थाना रामगढ़ क्षेत्र के दो उप निरीक्षक सहित 17 पुलिसकर्मी पॉजिटिव आने तथा लाइन के एक सिपाही के दूसरे जिले में संक्रमित मिलने के बाद खाकी ने ड्यूटी के दौरान काफी सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। हालात यह हैं कि सुभाष तिराहा हो या फिर रसूलपुर थाने के पास लगे बैरियर कोई सिपाही,होमगार्ड बैरियर को बिना हैंड ग्लब्स के नहीं हटा रहा है। बांस बल्ली तक को उठाने से कतरा रहे हैं। इतना ही नहीं गाड़ियों को पकड़ने के दौरान सिपाही एवं गार्ड बाइक की चाभी तक निकालने से परहेज कर रहे हैं। न ही किसी को पकड़ने की जल्दबाजी करते हैं। क्योंकि पता नहीं कौन सा व्यक्ति संक्रमित हो। इतना ही नहीं चौराहों पर तैनात स्टाफ को बार-बार यही हिदायत दी जा रही है। हॉट स्पॉट एरिया में भी पुलिस काफी सावधानी बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें